अयोध्याउत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या का भ्रमण करने के साथ ही, श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह तैयारी की समीक्षा बैठक भी की गई

अयोध्या। 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी की समीक्षा करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से श्री राम कथा पार्क पहुंचे, राम कथा पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत भाजपा नेताओं के द्वारा किया गया उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा हनुमानगगढ़ी सहित श्री राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया गया साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर परिसर में की जा रही तैयारी का निरीक्षण भी किया गया।

उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम अयोध्या द्वारा निर्माणाधीन टेंट सिटी तथा ग्रीनफील्ड टाउनशिप का भी निरीक्षण किया गया तथा सरजू नदी के पुराने पुल के पास स्थित कच्चा घाट स्थित सौर्य ऊर्जा से संचालित बोर्ड का शुभारंभ किया गया और मौके पर सुरक्षा जैकेट भी उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगतगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया अंत में मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 22 जनवरी के संबंध में चल रही कार्यक्रमों की समीक्षा की ।

मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह लोक सांसद अयोध्या लल्लू सिंह नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *