अयोध्याउत्तरप्रदेश

संयुक्त किसान मोर्चा अपनी मांगों को लेकर 29 सितम्बर को करेगा धरना प्रदर्शन

किसान संगठन कर रहे बड़े आंदोलन की तैयारी: 29 सितम्बर को जनपद अयोध्या के सदर तहसील के बाहर तिकोनिया पार्क पर होगा 'किसान धरना प्रदर्शन'

रुदौली,अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में रुदौली विधानसभा क्षेत्र के तकिया भेलसर निकट नेता जी ढाबा परिसर में श्याम जी पटेल की मौजूदगी में बुधवार को एक बैठक की। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए 29 सितम्बर समय 11 बजे दिन से तिकोनिया पार्क सदर तहसील अयोध्या के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। वहीं निम्न किसान संगठनों में धर्मराज पटेल, कमला प्रसाद (बाग़ी), मायाराम वर्मा व श्याम जी पटेल के नेतृत्व में बैठक में शामिल होकर तमाम मुद्दे पर चर्चा की गई। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग लगातार कर रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में किसान मजदूर व जन विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी त्रस्त है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, बिजली की मूल्य वृद्धि तथा आवारा छुट्टा जानवरों से किसानों की फैसले चौपट हो रही हैं, आए दिन आवारा जानवरों के हमले से व दुर्घटना से लोग मर रहे हैं, सरकार ने गन्ने का रेट 3 साल से 10 रुपया बड़ा करके किसानों का पूर्ण मजाक किया है, एमएसपी पर कोई कानून नहीं बनाया गया, सरकार किसान आंदोलन में किसानों से किए गए समझौते से मुकर रही है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए इसे ‘किसान विरोधी’ करार दिया। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर और भी कई आरोप लगाते हुए 29 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। धरने में अधिक से अधिक किसानों के सहयोग की अपेक्षा की गई है। वहीं इस बैठक में वीरेंद्र कुमार यादव, संतोष यादव, पवन गुप्ता,पंकज यादव, राम जी शर्मा, दीपक चौहान, देवी लाल निषाद, फिराक अहमद, प्रवेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, धर्मराज पाल, भीम सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *