रूदौली क्षेत्र में मिलावटी मिठाईयों की बिक्री जोरों पर, फूड विभाग मौन
चन्द पैसों की लालच में होटल पर मौत बिकवा रहे हैं फूड विभाग के कर्मचारी
दूसरे जनपदों से सरकारी बस से खोया उतरने का वीडियो शोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल
रक्षाबंधन में मिलावट खोरों के द्वारा मौत बाटने का दस्तूर जारी है। इसी कड़ी में त्योहार आते ही बाजार में मिलावटी सामानों की बिक्री जोरों पर शुरू हो जाती है। मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी होटल संचालको के आगे घुटने टेक देते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो प्रतिदिन राष्ट्रीय राजमार्ग 27 भेलसर चौराहे के समीप एक मशहूर होटल के आस पास सरकारी रोडवेज बस से उतरने वाला खोया इसकी हकीकत बयां करता है जो यहां से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक सप्लाई किया जाता है। वहीं मंगलवार को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से कई बोरी खोया उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बावजूद भी महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं कारवाई के नाम पर क्षेत्रीय फूड विभाग का दावा है की चेकिंग की जाती है जो भी दोषी मिलता है उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाती है लेकिन यह रटा रटाया वाक्य विभाग की आदत में शुमार है। वहीं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में संचालित छोटी-छोटी दुकानों पर छापा मार कर खाना पूर्ति कर लिया जाता है जबकि क्षेत्र के मशहूर और बड़े दुकानदारों को इनके द्वारा न तो चेकिंग की जाती है ना ही किसी प्रकार की कार्रवाई ही की जाती है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन बड़ी दुकानों पर छापा न मारने का कारण क्षेत्रीय अधिकारियों को कमाई का कुछ हिस्सा प्रतिमाह रिश्वत के रूप में मिल जाता है। जबकि क्षेत्रीय फूड अधिकारियों को इन क्षेत्रों में मिलावटी मिठाइयों की जानकारी होती है और इतना ही नहीं इन होटलों पर छोटे नाबालिक बच्चों से काम भी लिया जाता है। वही बताया गया की मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट भी नहीं लगाया जाता हर बार जांच होती है उक्त बातें सही पाए जाने पर भी कार्नरवाई नहीं होती जिससे बेखौफ होकर होटल संचालकों द्वारा मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही हैं। और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है वहीं मामले को लेकर जिला फूड अधिकारी बाबूलाल वर्मा से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद पाया गया।


