अयोध्याउत्तरप्रदेश

अयोध्या : बैराजों से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक पानी, 92.710 मीटर पहुंचा जलस्तर

अयोध्या। शारदा, गिरिजा और सरयू बैराजों से 4.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह सरयू का जलस्तर 92.710 मापा गया है। जबकि खतरे के निशान 92.730 मीटर है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम छोड़े गए पानी के चलते बुधवार दोपहर बाद तक सरयू का जलस्तर खतरे का निशान पार कर जायेगा। इसे लेकर जिला आपदा प्रबंधन की ओर से एलर्ट जारी किया गया है।

बता दे कि मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर 92.630 मापा गया था। अब यह जलस्तर रात भर में बढ़कर 92.730 पर पहुंच गया है। जानकारों का कहना है कि बैराजों के पानी से सरयू नदी का जलस्तर डेढ़ से दो फिट बढ़ जायेगा। केन्द्रीय जल आयोग के विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि दोपहर तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जायेगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा लगातार बढ़ते जलस्तर की मानीटरिंग की जा रही है। टीम नदी में मूवमेंट कर रही है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन की ओर से सदर, सोहावल और रुदौली तहसील के राजस्व विभाग को एलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिया गया है। बता दें कि सदर तहसील के पूराबाजार ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में मंगलवार से ही कटान शुरू हो गई है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *