
रुदौली, अयोध्या। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रुदौली क्षेत्र के खैरनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सारथी रथ को हरी झंडी दिखा कर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मदन बरनवाल ने रवाना किया। बताते चले की परिवार नियोजन का कार्यक्रम 10 अगस्त तक चलाया जायेगा। ज्ञात हो कि जनसंख्या स्थिरिकरण के उद्देश्य से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाडा को सफल बनाने हेतु आशा आंगनबाड़ी,जीविका दीदी, विकास मित्र सभी के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक कर परिवार नियोजन स्थाई एवं अस्थाई साधन उपयोग करने की जनकारी दी जाएगी।
वहीं CHC अधीक्षक डॉक्टर मदन बरनवाल ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रचार प्रसार के सभी पंचायतों में सारथी रथ के माध्यम से कराया जायेगा। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान उनको सेवा प्रदान की जाएगी। दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा के दौरान आशा,जीविका दीदी, आँगनबाड़ी सेविका को लाइन लिस्ट तैयार करना है। इच्छुक दाम्पति को सलाह प्रदान करने हेतु परामर्श केंद्र का स्थपना किया जायेगा।
वहीं बताया कि आशा कर्मियों द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घर घर जाकर पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता ,महिला पुरुष समानता,स्वस्थ जीवन हेतु साफ सफाई एवं स्वच्छता का महत्व,सुखी एवं स्वस्थ जीवन हेतु परिवार जीवन का महत्व,सही उम्र में शादी,इत्यादि विषयों पर जागरूकता का कार्य किया जायेगा।
– संतोष यादव



