माँ कामाख्या धाम सैदपुर में हुआ पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत

रुदौली विधानसभा के नवसृजित नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ हुआ। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन सहित सभासदों ने पौधरोपण का संकल्प लिया। विधायक ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को निशुल्क पौधे वितरित किया।
इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण पर बेहद फोकस कर रही है। इसी क्रम में वन महोत्सव के अवसर पर 35 करोड़ पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो रही है। विधायक ने उपस्थित जनसमूह को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं डीएफओ सुधांशु पांडेय ने बताया कि जनपद में 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पौधरोपण के स्थानों का चिन्हांकन किया जा चुका है। इस मौके पर नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल,सभासद राकेश यादव,तेज कुमार तिवारी,एसडीओ सुधीर रंजन,वनक्षेत्राधिकारी जेपी गुप्ता,वन दरोगा नरेंद्र राव,वनरक्षक ह्र्दयराम यादव,भगौती प्रसाद यादव,हरि शंकर मौजूद रहे।


