उत्तरप्रदेशकानपुर

सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य आगाज़, इंग्लैंड के मेयर ने सांसद संग मिलकर वॉक थॉन को दिखाई हरी झंडी

सांसद खेल महोत्सव-2025 की शुरुआत भव्य वॉकथॉन रैली के साथ, युवाओं में उत्साह का संचार

सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ शुक्रवार सुबह ग्रीन पार्क स्टेडियम से एक भव्य वॉकथॉन रैली के साथ हुआ। इस रैली को सांसद रमेश अवस्थी और इंग्लैंड के वेलिंगबरो शहर के मेयर राज मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्रीन पार्क स्टेडियम से शुरू होकर सरसैया घाट चौराहे से होते हुए नानाराव पार्क पर समाप्त हुई।

लगभग 5,000 प्रतिभागियों ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लिया, जिनमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, युवक और महिला मंगल दल, पुलिस विभाग, सिविल डिफेंस, स्कूली छात्र-छात्राएं और विभिन्न खेल संगठनों के खिलाड़ी शामिल थे। इस रैली के माध्यम से शहर में खेलों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि इस महोत्सव के तहत 1 नवंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक विधानसभा स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ये प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में होंगी। विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे, और वहां से विजयी प्रतिभागी जोनल और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, खिलाड़ियों, नागरिकों, एनसीसी, सिविल डिफेंस और पुलिस रिक्रूट्स के सहयोग की सराहना की।रैली के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव-2025 के शुभारंभ के बाद 1 नवंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विभिन्न आयु वर्गों—सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर—के खिलाड़ियों के बीच कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स जैसे खेलों में मुकाबले होंगे। विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे, और वहां से विजेता जोनल और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।रैली में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, विधायक महेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि और खेल संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, डीसीपी सेंट्रल, डीसीपी रवींद्र कुमार, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *