आस्था के सामने प्रशासन के निकले पसीने

वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ के बाद धर्म नगरी काशी में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है ! काशी विश्वनाथ धाम के आसपास की सभी गालियां और सड़के पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरी पड़ी है,तो काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की 3 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइने लगी है!दूसरी ओर काशी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर भी सैकड़ो को संख्या में वाहनों की लंबी कतारे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर दिख रही हैं।
प्रयागराज के काशी की ओर श्रद्धालुओं का रुख..
प्रयागराज आने वाले सभी साधु-सन्यासियों के अलावा आम श्रद्धालु भी बाबा विश्वनाथ की अतिप्रियशय राजधानी काशी की ओर रुख कर रहे हैं! मकर संक्रांति से लेकर अब तक प्रतिदिन काशी में 5 से 6 लाख लोगों का आगमन हो रहा है जिसके चलते रोड से लेकर कालेजो तक तमाम तरह की पाबंदियां लगाई गई है! काशी में श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह के चलते घाट से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं के अलावा साधु-सन्यासियों की टोली दिख रही है!
काशी में पलट प्रवाह के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें..
धर्म नगरी काशी को तीर्थराज प्रयागराज से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर इन दिनों वाहनों की आवाजाही अचानक से बढ़ गई है! जिसके चलते तमाम जगहों पर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था के बावजूद भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दे रही है! बसंत पंचमी के बाद काशी आने वाले श्रद्धालुओं के आने पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास वाहनों को लंबी कतारें दिखाई दी जिसमे सैकड़ो वाहन फंसे नजर आए!
महाशिवरात्रि तक रह सकती है भीड़…
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि तक चलेगा,जिसका पलट प्रवाह काशी में दिखाई दे रहा है! महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाले शिवबारात में भी शामिल होने के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते काशी में और ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है! महाशिवरात्रि के बाद श्रद्धालुओं के आने की संख्या में कमी के साथ ही साथ काशी आये साधु-सन्यासियों की टोली अपने-अपने गंतव्य को रवाना होने लगती है!


