Mon, 21 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा : नगर निगम से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब ढाई किमी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 89

Share:

गोरखपुर में सीएम योगी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को गोरखपुर महानगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।

तिरंगा यात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उनके योगदान और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसके पीछे देश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा क्रांतिकारियों के बलिदान की गौरवशाली कहानी जुड़ी है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा है यात्रा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से यात्रा में मिले तिरंगे को अपने घर पर सम्मानपूर्वक लगाने और अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी, व्यावसायिक और व्यापारिक संस्थानों में भी राष्ट्रध्वज फहराने का अभियान चलाया जाएगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न प्रमुख प्रसंगों का उल्लेख करते हुए मंगल पांडेय, बंधु सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और धनसिंह कोतवाल सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया।

उन्होंने चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना और काकोरी ट्रेन एक्शन का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और तिरंगा उनके त्याग एवं संघर्ष की याद दिलाता है।

इन लोगों की रही प्रमुख मौजूदगी

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, सरवन निषाद, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सम्मान करने की अपील की। गोरखपुर में निकली इस तिरंगा यात्रा के जरिए ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement