अयोध्या । विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम रत्न अवार्ड से विश्व हिन्दू तख्त नवाजेगी आज मोदी भारत सहित विश्व में जहाँ भी सनातनी बैठा है उसके आइकॉन बन चुके है शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से पत्र लिख कर नरेंद्र मोदी से मिलने का समय माँगा है और उन्हें भगवान राम रत्न अवार्ड देने की पेशकश की है विश्व हिन्दू तख्त ने वहीँ भारत के प्रधानमंत्री से मांग की है कि आज जो देश व विश्व में राममय एवं भगवामय माहौल है उसका श्रेय देश के संतो को तो जाता है बल्कि उसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है क्योंकि राम मंदिर बनाने का सपना मोदी का आज का नहीं 30 वर्ष से ज्यादा का है।