अयोध्या। लालबाग मोहल्ले में भगवान गणेश जी का प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया जिसमें समस्त मोहल्ले वासियों ने भाग लेकर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कि एवं प्रसाद ग्रहण किया वैदिक मंत्र एवं भगवान श्री गणेश जी की आरती जय गणेश देवा के साथ लोगों ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया भक्तों ने मनोकामना के रूप में भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की भगवान श्री गणेश हमारे हर कष्ट दूर करके हमारे भारत देश को खुशहाली की राह पर ले जाए विघ्नहर्ता मंगल मूर्ति श्री गणेश इसी तरह हम सब भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हर वर्ष आते रहे और हम भक्तों को अपने आशीर्वाद प्रदान करते रहें।
- नवीन जायसवाल