सोहावल। खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का बुरा हाल है। गिनती के विद्यालयों को मानक के अनुरूप बनाकर निरीक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों ने आरक्षित कर रखा है। कई विद्यालय आज भी ऐसे है जहां भवन के नाम पर कुछ अतिरिक्त कक्ष ही मौजूद है। लगभग 180 विद्यालयों वाले खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तहसीनपुर में मुख्य भवन जर्जर होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
हैंड पम्प का दूषित पानी पीने को बच्चे मजबूर है। दिव्यांग रैम्प नदारद है तो प्रकाश व्यवस्था व स्वच्छ शौचालय आज तक नही बना। टूटे फूटे कमरों को रंग रोगन से चमकाया जा रहा है। बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय दो भागों में बंटा है। एक भाग में रैम्प बना ही नही तो दूसरे खंड के भवन का रैम्प टूट चुका है। खेल किट नाम सामानों की मौजूदगी विद्यालयों में शायद ही मिले। क्षेत्र में एक भी स्कूल ऐसा नहीं है जहां सभी 19 पैरामीटर पूरे होते हों।