सोहावल- अयोध्या। मसौधा विकास खंड मैनुद्दीन पुर ग्राम प्रधान जानकी गुप्ता ने ग्राम रोजगार सेवक महेश कुमार पुत्र मलहू राम पर बगैर ग्राम प्रधान की जानकारी के चार लाख रुपये खाते निकालने का मामला सामने आया है।विकास खंड अधिकारी मसौधा को ग्राम रोजगार सेवक के विरूद्ध ग्राम प्रधान ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव विकास कार्य मे कच्चे काम के बाद पक्के कामो मे प्रयुक्त सिमेंट सरिया लगाने के नाम पर उक्त राशि निकाली गयी। जिसके कारण गांव वासियो मे जन प्रतिनिधि होने के नाते मुझे बदनाम किये जाने का प्रयास किया गया है।मामले की छानबीन कर आरोपित के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही कर निकाले गये धन की वापसी कर प्रधान के खाते मे पुनःवापिस जमाकर विकास कार्य मे सहयोग करने की मांग ग्राम प्रधान जानकी गुप्ता ने बी डी ओ मसौधा से की।