Santosh Kumar Yadav / Wed, Sep 20, 2023 / Post views : 36
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग लगातार कर रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में किसान मजदूर व जन विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी त्रस्त है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, बिजली की मूल्य वृद्धि तथा आवारा छुट्टा जानवरों से किसानों की फैसले चौपट हो रही हैं, आए दिन आवारा जानवरों के हमले से व दुर्घटना से लोग मर रहे हैं, सरकार ने गन्ने का रेट 3 साल से 10 रुपया बड़ा करके किसानों का पूर्ण मजाक किया है, एमएसपी पर कोई कानून नहीं बनाया गया, सरकार किसान आंदोलन में किसानों से किए गए समझौते से मुकर रही है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए इसे 'किसान विरोधी' करार दिया। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर और भी कई आरोप लगाते हुए 29 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। धरने में अधिक से अधिक किसानों के सहयोग की अपेक्षा की गई है। वहीं इस बैठक में वीरेंद्र कुमार यादव, संतोष यादव, पवन गुप्ता,पंकज यादव, राम जी शर्मा, दीपक चौहान, देवी लाल निषाद, फिराक अहमद, प्रवेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, धर्मराज पाल, भीम सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन