बाबा बाजार,अयोध्या। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के साथ गुरुवार की शाम अमराई गांव स्थित अटल आवासीय मंडलीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल कैम्पस के साथ ही किचेन,हास्टल,कंप्यूटर रूम तथा आवासीय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया।उन्होंने किचेन में रखे बर्तनों की साफ सफाई के साथ ही भोजन की गुणवत्ता को परखा।इस दौरान किचेन में साफ सफाई की ढंग से व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।श्रम मंत्री ने विद्यालय कैंपस के निरीक्षण के दौरान कैम्पस व खेल मैदान में लगे ईंट पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके नारायणन ने विद्यालय में बिजली की कम आपूर्ति को बढानें की मांग की।उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति कम मिलने के कारण विद्यालय कैम्पस में रात में अंधेरा रहता है। साथ ही जलापूर्ति की समस्या भी रहती है।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान ही श्रम मंत्री ने विद्यालय के बच्चों के और स्कूल के स्टाफ के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचाई।मालूम हो कि इस विद्यालय का प्रथम सत्र इसी वर्ष प्रारंभ हुआ है।विद्यालय में प्रथम वर्ष के सत्र में 80 बच्चों का दाखिला हुआ है।जिसमें 40 छात्र व 40 छात्राएं हैं।
निरीक्षण के दौरान रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव,चेयरमैन शीतला शुक्ल,नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव, विकास मिश्र,चौकी प्रभारी सैदपुर सुधीर त्रिपाठी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।