Fri, 15 May 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को धमकी भरा पत्र भेजकर मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, मामला दर्ज

Santosh Kumar Yadav / Sat, Apr 8, 2023 / Post views : 26

Share:
मथुरा। मथुरा जिले की वृंदावन पुलिस ने भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश ने बताया कि वृन्दावन निवासी भागवत कथावाचक से अज्ञात व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये की वसूली की मांग की और ऐसा न करने पर परिवार सहित बम से उड़ा देने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश ने बताया कि वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के प्रबंधक ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। कथावाचक को मिले धमकी भरे पत्र में लिखा है कि ”हम तुम्हें उड़ाने वृन्दावन आए हैं, हमें एक करोड़ रुपया दे दो। एक सप्ताह का समय देते हैं। अन्यथा बम लगाकर तुम्हें परिवार व आश्रम सहित उड़ा दिया जाएगा।” पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल कर संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया, किन्तु सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के इंदौर में भागवत प्रवचन कर रहे कथावाचक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार देखे कि यह पत्र कोरी भभकी है, या कुछ। सरकार को खुद संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें