Santosh Kumar Yadav / Mon, Oct 30, 2023 / Post views : 41
विधायक रामचंद्र यादव के अथक प्रयास से घने जंगलों के बीच स्थित मेधा ऋषि आश्रम का सौन्दरी करण होने जा रहा है, इसी क्रम में सोमवार को महात्माओं के निवास के लिए विश्राम स्थल की भूमि पूजन कर नींव रखी गई विश्राम गिरी निवास का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है यहाँ जर्जर आश्रम बना हुआ था जिसका अब सुन्दरीकरण हो सकेगा।
इस दौरान माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल,तेज तिवारी,भगवत शरन यादव,सोनू यादव,उमा शंकर सिंह,राकेश यादव,रमेश सिंह प्रधान,विजेंदर शर्मा,नीरज सिंह, जगन्नाथ मौर्या ,राम कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन