लखनऊ : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असीम सम्भावनाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत अभिनन्दन करता हूं कहा कि उत्तरप्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में जो उन्नति प्राप्त की वो प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही प्राप्त किया गया है। उत्तर प्रदेश अपना दूसरा इन्वेस्टर समिट और वैश्विक इन्वेस्टर समिट प्रधानमंत्री के विजन अनुरूप कर रहा है कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर समिट में डेनमार्क, नीदरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कंट्री पार्टनर हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने 16 देशों के 21 शहरों में रोड शो आयोजित किये थे, देश के बड़े महानगरों में भी ये आयोजित किया गया यहां आए निवेशकों, उद्योगपतियों के लिए बताना है, यह निवेश सम्मेलन प्रदेश के 75 जनपदों में भी एक साथ आयोजित हो रहा है उन्होंने कहा कि UP GIS 23 यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, UAE के बिजनेसमैन योगदान दे रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में इस निवेश कुंभ में अब तक 18,643 MoU साइन हुए हैं इसमें 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए इसके जरिए 92 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा ये निवेश एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, टूरिज्म, पॉवर जनरेशन, हेल्थ केयर, फूड, डेयरी समेत कई सेक्टर शामिल हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, UAE के बिजनेसमैन इसमें योगदान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इस समिट को सफल बनाने के लिए यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोडशो का आयोजन किया था राजदूतों ने भरपूर सहयोग देकर आपके विजन के अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया इसके अलावा देश के बड़े महानगरों में भी रोडशो के आयोजन किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए हमने कई काम आसान किए हैं। ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है निवेश सारथी एप के जरिए जिज्ञासाओं का समाधान की सुविधा दे रहा है यूपी ने बीते 5 साल में निर्यात को दोगुना बढ़ाया प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है. इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है।