रुदौली, अयोध्या। एमवाईडी चिल्ड्रेन अकेडमी आरपी पुरम मीनापुर अयोध्या में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वार्षिकोत्सव की थीम नवरस रखी गई, जिसके आधार पर बच्चों ने अलग-अलग उत्कृष्ट व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि सरबजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मंच का संचालन कर रही अध्यापिका पिंकी यादव ने सभी मेहमानों का अभिनंदन किया और कार्यक्रम को संक्षेप में वर्णित किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने सभी बच्चों को स्वदेश के प्रति प्रेम भावना जागरूक किया। श्रृंगार रस की मनमोहक व रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों व प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।