Tue, 22 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

: रुदौली में फिर हरे पेड़ों पर चला अवैध आरा

Santosh Kumar Yadav / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 106

Share:
अयोध्या,रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नई सराय गांव में पर्यावरण संरक्षण नियमों को ताक पर रखकर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से नीम के पेड़ों की कटान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव के एक हिस्से में लगभग 5 से 6 नीम के पेड़ बिना किसी अनुमति के काट दिए गए, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना पर सक्रिय होते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद वन विभाग ने रुदौली कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों की अवैध कटान की जा रही है। भूमाफिया और ठेकेदार वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों को काटकर लकड़ी बेचने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से ज्यादातर मामलों में केवल जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाती है, जिसके चलते अवैध कटान पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।इस संबंध में वन रेंजर जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया था। अवैध कटान की पुष्टि के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए रुदौली कोतवाल को पत्र भेज दिया गया है।पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रुदौली क्षेत्र में हो रही अवैध कटान पर सख्त रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement