अयोध्या। बसपा की बैठक में मण्डल प्रभारी अयोध्या ने बसपा सुप्रीमो से प्राप्त दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को बताया।
मण्डल प्रभारी अयोध्या गया शंकर कश्यप ने बताया कि गुरुवार को रुदौली विधानसभा की सेक्टर मीरमऊ की बैठक राम सुफल गौतम सेक्टर अध्यक्ष की अगुवाई में की गई जिसमें बहन कुमारी मायावती जी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को बताया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य सहज राम बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज, विकास पाल, रामशरण, राम अवध लोधी, केशव राम रावत, एडवोकेट रोहित कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेl