Santosh Kumar Yadav / Sat, Apr 8, 2023 / Post views : 30
अमरनाथ वर्मा के अलावा प्रेमचंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, ईश्वर चंद यादव, साहब बक्स, राहुल लोधी, बच्चू रावत, फेरू लोधी, रमेश लोधी, रामनेवाज चौहान, सुंदर लाल रावत आदि की करीब 20 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल और सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। इसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर तहसील को भेजी जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे वारिष्ठ समाजसेवी रामप्रकाश यादव ने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन