अयोध्या। महर्षि सुपंच सुदर्शन समाजजोत्थान समिति के तत्वाधान में कौशल्याघाट पर अंबेडकर की 132वी जयंती आज मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुल्तान अंसारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुल्तान अंसारी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर गरीबों दलितों पिछड़ों मजदूरों को नई पहचान दिया। हम सभी को उनके मिशन को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भारती और प्रबंधक मंगल प्रसाद भारती ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किए। इस दौरान प्रबंधक मंगल प्रसाद भारती ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान की रचना करके सभी गरीबों को दलितों को पिछड़ों को जो सम्मान दिलाया है। वह कोई दिला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा अंबेडकर जी का नाम रहेगा। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भारती ने कहां की अंबेडकर ने समाज के सबसे कमजोर गरीब लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। हम सभी उनके मिशन को कामयाब बनाएंगे। संस्था के उपाध्यक्ष पप्पू भारती ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर सभी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर बसपा नेता शालिग्राम सागर, मुकेश कुमार गौतम, महामंत्री चंद्र प्रकाश, किशोरीलाल भारती, डॉक्टर केसरी लाल, कल्लू राम, चंदन कुमार, श्याम जी , विनोद कुमार, ईश्वर चंद , पवन कुमार व विनय बाघमार आदि शामिल रहे।