मवई अयोध्या।किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर बुधवार को दूसरे दिन भी भाकियू नेताओं का धरना अनावरत जारी है।बताते चले कि मवई ब्लाक परिसर में मवई क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में अधिकारियों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अवगत करवाया था।कई महीने बीत जाने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका जिसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मवई ब्लाक परिसर में अपनी मांगो को लेकर धरना शुरू कर दिया।भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशाशन के विरुद्ध नारे भी लगाए।वही मंगलवार देर रात को खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता व नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर पहुँचकर भाकियू कार्यकर्ताओं धरना खत्म करने को लेकर काफी समझाने का प्रयास किया।लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नही हो जाता तब तक धरना अनावरत जारी रहेगा।
इस सम्बंध में खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता ने बताया कि धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं से बात की गई जिसमें मुख्य मुद्दा नेवरा गांव के एक व्यक्ति के परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज होने का मामला था जिसमे आगामी 14 मार्च को खुली बैठक करके मामले का निस्तारण कराया जाएगा जिस पर भाकियू कार्यकर्ता संतुष्ट हुए पर धरना अनावरत जारी रखने को कहा है।