रुदौली, अयोध्या। बेटी की शादी के लिए एक गरीब दंपत्ति ने मेहनत मजदूरी कर बैंक में ₹ 208118 जमा किए थे जिसमें से ₹180000 निकल गए इसकी जानकारी खाता धारक को दस माह बाद लगी खाते से रुपए गायब होने की जानकारी मिलते ही किसान की पत्नी के होश उड़ गए वो अपने पति के साथ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भेलसर के मैनेजर के पास पहुंचे पीड़ितों की शिकायत पर मैनेजर ने कहा ये पैसा बैंक से नही जनसेवा केन्द्र से निकला है।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर निवासी पति/पत्नी संयुक्त खाता धारक हरी राम पुत्र शिवराम ने बताया कि उसने विगत तीन वर्ष से मेहनत मजदूरी कर थोड़ा थोड़ा रुपया इकट्ठा कर बैंक में पैसा जमा किया था दिनांक 2 अगस्त 2022 को उनके खाते में कुल धनराशि ₹208118 थी 15 दिसंबर 22 को इन्होने ₹4000 भेलसर जनसेवा केंद्र से निकाला था 5 सितंबर 2023 को किसान दंपत्ति पुनः बैंक में कुछ पैसा निकालने पहुंचा तो बैंक खाते में महज ₹28000 होने की जानकारी मिली इस पर किसान दंपत्ति चिन्तित हो गए।पीड़िता ने बताया उसने ये धनराशि बिटियां की शादी के लिए इकट्ठा किया था अब हम कैसे अपनी बिटिया की शादी कर पाएंगे ये कहते हुए रोने लगी बैंक मैनेजर ने खाते का स्टेटमेंट देते हुए बताया कि आपके खाते से दस-दस हजार करके 18 बार में ये धनराशि जनसेवा केंद्र से निकाली गई है पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर स्थानीय कोतवाली सहित साइबर सेल में दी है वहीं चौकी प्रभारी भेलसर दृवेश त्रिवेदी ने बताया कि साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है।