रुदौली,अयोध्या । तहसील रुदौली के होनहार ने अपनी योग्यता के दम पर भाभा अनुसंधान केंद्र मुंबई में वैज्ञानिक बन देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया।
रुदौली के गांव ललुवापुर निवासी राम कैलाश पाण्डेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं इनके पुत्र देव नाथ पाण्डेय जो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहते थे हाई स्कूल,इंटरमीडिएट में स्कूल में टॉपर रहे तथा इंजीनियरिंग करने के दौरान 2019 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मिजोरम ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया 2023 में भारतीय प्राधोगिकी संस्थान दिल्ली निर्माण प्रद्योगिकी एंव प्रबंध में प्रद्योगिकी निष्णात की उपाधि प्राप्त की वर्तमान में लार्सन एंड टर्बो लखनऊ में कार्यरत रहते हुए अपने सपने को साकार करने का प्रयत्न करते रहे और अंततः बी टेक/बी ई/ इंजीनियरिंग करके बी ए आर सी की परीक्षा दी और कुल 48 पदों में 13 स्थान प्राप्त करके भाभा अनुसंधान केंद्र मुंबई में वैज्ञानिक का पद प्राप्त कर लिया।