अयोध्या। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार सुबह राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। यहां पूजा करने के बाद वे राम मंदिर गए। वहां पहले से विराजमान प्रभु श्रीराम के गर्भगृह में जा कर रामलला की आरती की। बता दें, आज योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियों का जायजा लेंगे।