रुदौली,अयोध्या।कोतवाली क्षेत्र की चौकी शुजागंज से चंद कदमों की दूरी पर जेपी मार्केट आदिलपुर शुजागंज में हुई चोरी का तीन दिवस बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी कोई सुराग।
बताते चलें कि 10 सितम्बर को उक्त मार्केट में तीन दुकानों की छत पर लगे कुल आठ सोलर पैनलों की चोरी हो गई थी। वहीं उक्त मार्केट में स्थित करन मोबाइल एंड प्रिंटिंग प्रेस के पीड़ित मालिक पवन गुप्ता ने बताया कि मेरी दुकान की छत पर लगे चार सोलर पैनल व बगल में ही दो पड़ोसी दुकान की छतों पर लगे अमन कौशल के तीन व महताब मोटरसाइकिल का एक सोलर पैनल चोर चोरी कर ले गए हैं जिसकी ऑनलाइन शिकायत की गई है लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।
वही चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।