Tue, 19 May 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: गोंडा में डिंपल यादव ने पीएम मोदी व सीएम योगी पर कसा तंज,कहा जिनके परिवार नहीं है वह क्या जाने परिवार का दर्द

Santosh Kumar Yadav / Sat, May 18, 2024 / Post views : 27

Share:
गोंडा। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में शनिवार को रोड शो करने पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने रोड शो में उमड़े जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि जो परिवार वाले नहीं है उन्हे परिवार का दर्द क्या होता है यह नहीं पता है। परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है वह इसे नहीं जानते। समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो रिश्ते निभाना जानती है जो परिवार का दर्द समझती है‌। डिंपल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है‌। यह परिवर्तन और बदलाव का चुनाव है। यह बदलाव युवाओं के हाथ में है‌ और इस जनसमूह को देखकर यह तय हो गया है कि इस बार बदलाव होकर रहेगा। गोंडा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के पक्ष में आयोजित रोड शो में डिंपल यादव को सुबह 11.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से गोंडा पहुंची। डिंपल के स्वागत में गोंडा में जनसौलाब उमड़ पड़ा। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर डिंपल यादव भी गदगद नजर आईं। आंबेडकर चौराहे पर उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच चुनावी रथ पर खड़ी डिंपल यादव पूरे रौ में दिखी। प्रचंड गर्मी के बीच उन्होने करीब 10 मिनट तक‌ लोगों को संबोधित किया। डिंपल यादव ने कहा कि यह परिवर्तन का चुनाव है और यह परिवर्तन जनता के हाथ है। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को गोंडा की बेटी बताते हुए डिंपल ने कहा कि गोंडा की जनता न सिर्फ युवा और नया सा‌ंसद चुनेगी बल्कि वह महिला शक्ति का भी समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि ऐसा सांसद चुनिए जो आपके बीच में रहे। आपके सुख दुख में काम आए, न कि ऐसा सांसद जो चुनाव जीतने के बाद दिखाई न दे। भारतीय जनता पार्टी पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि इस दबाव की राजनीति का पतन जनता के हाथ में है और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी इस राजनीति को खत्म करेगी। डिंपल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो परिवार वाले नहीं है वह नहीं समझते हैं कि परिवार क्या होता है। जिम्मेदारी क्या होती है, लेकिन सपा को जिम्मेदारी निभानी आती है। समाजवादी पार्टी ही रिश्ते को निभाना जानती है। डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी 20 तारीख को सुबह 7:00 बजे से 12:00 तक सभी लोग अपना मतदान कर लें। इस दौरान पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सूरज सिंह, सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें