रुदौली, अयोध्या। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा थाना बाबा बाजार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान थाने के अभिलेखों, कार्यालय, भोजनालय, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क, कारागार, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई के संबन्ध में संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा विवेचकगणों से लम्बित विवेचनाओं सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर जल्द से जल्द लम्बित विवेचनाओं को समाप्त करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये ।