कुमारगंज, अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने बच्चों को मेडल व शील्ड प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान की, साथ ही प्रतियोगिता का किया समापन।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मैच बालक वर्ग डीएवी टांडा और डीएवी ऊंचाहार के बीच खेला गया जिसमें डीएवी टांडा 13 अंकों के साथ विजयी रहा बस वही कबड्डी बालिका वर्ग का मैच डीएवी टांडा और डीएवी कुमारगंज के बीच खेला गया जिसमें डीएवी टांडा छह अंकों की बढ़त के साथ विजयी रहा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीएवी एचएएल अमेठी तथा डीएवी कुमारगंज के बीच खेला गया जिसमें डीएवी अमेठी ने विजय हासिल की तथा कुमारगंज उपविजेता का खिताब हासिल किया ।
हैंडबॉल प्रतियोगिता का मैच डीएवी ऊंचाहार और डीएवी वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी तीन के मुकाबले सात गोल से जीत हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसका परिणाम कुछ इस प्रकार रहा
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित यादव डीएवी कुमारगंज
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आलोक यादव डीएवी वाराणसी
800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनुज यादव डीएवी कुमारगंज
1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनुज यादव डीएवी कुमारगंज
शॉट पुट प्रतियोगिता में कृष्ण प्रताप सिंह डीएवी टांडा
डिस्कस थ्रो में उज्ज्वल पाल डीएवी ऊंचाहार
लंबी कूद में तन्मय मिश्रा डीएवी अमेठी
ऊंची कूद में आदर्श कुमार डीएवी ऊंचाहार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में
100 मीटर लंबी दौड़ में श्रद्धा सिंह डीएवी ऊंचाहार
200 मीटर में श्रद्धा सिंह डीएवी ऊंचाहार
400 मीटर दौड़ में श्रेया सिंह डीएवी टांडा
800 मीटर दौड़ में रिया गुप्ता डीएवी ऊंचाहार
वह 1500 मीटर दौड़ में रिया गुप्ता डीएवी ऊंचाहार
शाटपुट खेल प्रतियोगिता में ईश्वर सिंह डीएवी कुमारगंज ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय बालक -बालिका क्लस्टर प्रतियोगिता( u. p. जोन- A) के अवसर पर अपना अमूल्य समय देकर आए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को टॉफी व शील्ड प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की l
अंत में कलस्टर इंचार्ज तथा डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारगंज की प्रधानाचार्य पुष्पा कुमारी ने अपने संबोधन मे आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल से हमें आगे बढ़ने और कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा प्राप्त होती है उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी और कठिन परिश्रम करें मेहनत करें तथा अपना और अपने देश का नाम ऊँचा करें।
इस अवसर पर डीएवी ऊंचाहार, डीएवी वाराणसी,डीएवी एचएल अमेठी, डीएवी लखनऊ, तथा डीएवी टांडा के प्रधानाचार्य, व विश्वविद्यालय की डीन डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ ए. के. सिंह (डैम सर) तथा विजली विभाग रायबरेली के अधीक्षण अभियंता श्री राम कुमार जी, स्कूल के खेल शिक्षक अभिषेक सिंह व के पाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे l