Tue, 22 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

: एक लाख 61 हजार दीपों से जगमग हुआ मां कामाख्या धाम परिसर 

Santosh Kumar Yadav / Sat, Oct 18, 2025 / Post views : 113

Share:
रुदौली,अयोध्या। आस्था,परंपरा और संस्कृति का संगम बना मां कामाख्या धाम का पावन तट जहां शनिवार की शाम धनतेरस के अवसर पर हर वर्ष की भांति दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत एक लाख 61 हजार दीपों की ज्योति प्रज्वलित कर नया इतिहास रचा गया। गोमती नदी के तट पर दीपों की रौशनी से पूरा परिसर स्वर्णिम आभा से नहा उठा। दीपों की झिलमिलाहट ने ऐसा दृश्य निर्मित किया कि वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयासों से पिछले पांच वर्षों से मां कामाख्या धाम में दीपोत्सव का आयोजन लगातार होता आ रहा है, जो क्षेत्र की पहचान बन चुका है। वहीं क्षेत्रिय विधायक ने आयोजित कार्यक्रम में कहा मां कामाख्या धाम हमारी आस्था का केंद्र है। यहां का दीपोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। इस बार एक लाख 61 हजार दीप जलाकर हमने न केवल एक नया इतिहास रचा है, बल्कि अपने क्षेत्र की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह दीपोत्सव समाज के हर वर्ग की सहभागिता का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में आस्था और परंपरा को संजोने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में मां कामाख्या धाम का दीपोत्सव भी जनता की भावनाओं से जुड़ा आयोजन बन गया है। इस आयोजन में राज नारायण गयादत्त इंटर कॉलेज शुजानगंज, हंस इंटर कॉलेज रौजागांव, लालाराम कुमार इंटर कॉलेज नरौली, आदर्श इंटर कॉलेज रुदौली, रामलखन इंटर कॉलेज मीरमऊ, संत कबीर दास इंटर कॉलेज बसौढ़ी, रामकुमार इंटर कॉलेज सड़वा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, कलावती इंटर कॉलेज बिहारा, जीआईसी इंटर कॉलेज, कामाख्या विद्या मंदिर, और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं वालंटियर के रूप में सक्रिय रहे। इसके अलावा रुदौली व मवई ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, सीएचसी की आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं रोजगार सेवक भी आयोजन में सहयोग में जुटे रहे। दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासनिक टीम भी मुस्तैद रही। चारों ओर दीपों की रौशनी, गोमती नदी के तट पर प्रतिबिंबित झिलमिल प्रकाश और मां कामाख्या धाम की आरती का दृश्य हर किसी के हृदय में भक्ति और गर्व का भाव भर गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement