मवई अयोध्या। विकास खंड मवई में चार दिन से चल रहे भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन आज शुक्रवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद दो दिन के लिए स्थागित कर दिया गया है वही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मवई ने बताया कि एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव के सोमवार तक कार्य को करवा देने का आश्वासन देने के बाद धरना 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।