रुदौली, अयोध्या। ई-पास मशीन में अंगूठा लगवा कर राशन हड़पने वाले तहसील के ग्राम फिरोजपुर पवारान के कोटेदार रामराज के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि एक शिकायत पर ग्राम फिरोजपुर मखदूमि के कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया गया था कई राशनकार्ड धारकों का अंगूठा ई-पास मशीन में लगवाने के बाद राशन न दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी वहीं सत्यापन में 123 कुंतल 90 किलो अनाज की कालाबाजारी पाई गई है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार पर केस दर्ज कराया गया है कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह ने बताया की पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार रामराज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।