अयोध्या। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिन विभागों का डाटा सही नहीं है उसे जल्द ठीक करा लें अगली बैठक में अगर किसी विभाग का डाटा सही नहीं मिला तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाये उक्त बातें मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने आयुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में गुरुवार को कही।
मंडलायुक्त ने पंडित दीनदयाल स्ट्रीट लाइट योजना, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, कृषि विभाग, कृषि रक्षा रसायन, जल निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की प्रगति, सेतुओं का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों का अनुरक्षण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना, सौभाग्य योजना की समीक्षा किया। बिन्दुवार विवरण संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन ने प्रस्तुत किया जिसमें मण्डल के सभी जिलो के डीएम, सीडीओ व मण्डलीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।