Santosh Kumar Yadav / Fri, Sep 6, 2024 / Post views : 40
मुख्य अतिथि प्रो राय ने कहा कि सभागार में उपस्थित व उनसे जड़े हुये सभी महानुभावो लोगों को शिक्षा के मूल्यो को समझते हुए जीवन मे आत्मसात करना चाहिए तभी एक अच्छे इन्सान एक अच्छे समाज एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है उसमे शिक्षक मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह शिक्षक के नेतृत्व में यह सब सम्भव है ।अतिथ के रूप में उपस्थित डा. सिसौदिया ने कहा की शिक्षा मे अंको के साथ साथ शिक्षा गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए जो जीवन मे अनेक रास्ते खोलती है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य जी ने कहा कि सभी शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं मै उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
सोसायटी के प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा मानव को विभिन्न मुकाम पर पहुचाती है शिक्षक के द्वारा हमे प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष समाज के सभी लोगों को शिक्षा मिलती रह्ती है शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी के द्वारा 27 शिक्षको को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन तारिक रूदौलवी व नासिर जलालपुरी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुजीब रूदौलवी ने एक गजल सुनायी बरसती है सावन की ठंडी फुहारे, ये पुर्वा के झोके ये बसंती बाहरे, कही पर नाटक कही पर है ड्रामा,कोई कर रहा है यहाँ रामा रामा यही तो मेरी पहचान है यह भारत की पहचान है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष उमाकान्त वर्मा,कार्यक्रम प्रभारी रुचि सिंह सदस्य रमेश कुमार वर्मा,रामराज ,वीरेंद्र यादव, अमर बहादुर,अमरनाथ अखिलेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
सम्मानित शिक्षको मे वंदना यादव, ममता सिंह,श्वेता चतुर्वेदी,अंजू गुप्ता, बबिता मिश्रा,रमेश प्रजापति अजय कुमार गुप्ता,अमरनाथ मौर्या, मोहित श्रीवास्तव,अमरेंद्र प्रताप सिंह, रवि रंजन पान्डे, मनोज कुमार गुप्ता,अर्पित मिश्र, संजय द्विवेदी,सर्वजीत मिश्रा,अनिल खरे, अजय कुमार श्रीवास्तव,महमूद अली,सतीश कुमार, नीरज मिश्र अकबर अली इत्यादि लोगों ने सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन