सोहावल। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रहे ऑटो को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी ज़ोर दार थी ऑटो बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहाँ इलाज के दौरान एक मौत हो गई तथा अन्य का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दर्शन नगर के पास स्थित तिवारी पुरवा गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ बबलू परिवार वालो को अपनी निजी ऑटो UP 42 B T7489 से लेकर रिस्तेदारी में बाराबंकी जा रहे थे। समय सुबह लगभग 8 बजे अभी वे एन एच 27 पर जुबेरगंज बाजार के पास पहुचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वाहन पूरी तरह छतिग्रस्त होकर पलट गया। ऑटो के पलटते ही वहाँ चीखपुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुँची 112 पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहाँ इलाज के दौरान ऑटो चालक मनोजकुमार उर्फ बबलू उम्र लगभग 46 वर्ष की मौत हो गई तथा गम्भीर रूप से घायल 10 वर्षीय आदित्य पुत्र अरविंद तिवारी को लखनऊ रिफर किया गया है अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बारे में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना मे घायल लोगो को जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे पता किया जा रहा है।