बाराबंकी।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा निकाय चुनाव संबंधित कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अबू उमैर अंसारी के नगर पंचायत ज़ैदपुर के मंगाताल स्थित आवास पर किया गया जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों सहित सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मो० नईम व उपाध्यक्ष मो० आमिर ने मीटिंग में आये सभी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है खास कर पसमांदा मुस्लिम समाज को भी आगे बढ़ाने का काम कर रही है दूसरी पार्टियों ने सिर्फ मुस्लिम समाज को ठगने का काम किया है भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के पथ पर पूर्ण रूप से काम कर रही है आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा पसमांदा मुस्लिम समाज को टिकट देने की पहल करने जा रही है अब सभी तबके के लोग भाजपा से तेजी के साथ जुड़ रहे है इस मौके पर जैदपुर अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष तालिब, हरख मंडल अध्यक्ष सय्यद अनस, अब्दुल हलीम, मो० हारून सिद्दीकी, अब्दुल्ला मुजीब अंसारी, मो० अहमद गुफरान अंसारी, आशीष लोधी, रामू यादव, परवेज़ आलम, मेराज अहमद, बिलाल कुरैशी, नसीर अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।