सिब्बल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अन्नाद्रमुक राजग से अलग हो गई है। एक और सहयोगी ने उन्हें छोड़ दिया। जो दल अब भी उनके साथ हैं, वे बिना किसी वैचारिक जुड़ाव वाले अवसरवादी गठबंधन हैं, जैसे कि महाराष्ट्र में पवार एवं शिंदे और पूर्वोत्तर में उनके गठबंधन। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन एक और दो के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच इंसाफ’ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन