अयोध्या। प्रदेश व्यापी 35 करोड़ ‘पौध रोपण जन अभियान-2023’ के तहत अयोध्या के राजघाट पर नंदन वन स्थापित किया गया इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अभियान का शुभारम्भ किया उन्होंने इस इस वन में रामायण कालीन प्रजातियों कदम्ब, जामुन, गुटेल, अमलताश, पाकड़, पीपल का रोपण किया इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह,मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नीतिश कुमार और सीडीओ अनीता यादव ने भी पौधरोपण किया।कृषि मंत्री ने छात्र-छात्राओं से इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के बारे में संवाद किया और पौधे प्रदान किए।