पूरे देश में तेज बारिश का दौर जारी है उत्तरकाशी और करगिल में 21 जुलाई की देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है यूपी में बिजनौर के मंडावली में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बस तेज बहाव में फंस गई राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है। महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है MP में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में बारिश का पानी भर गया।
बादल फटने से स्कूल बंद
पहाड़ों में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तरकाशी और करगिल में 21 जुलाई की देर रात बादल फटने की घटना सामने आई यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया और कई गाड़ियां दब गईं वहीं, स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गई हैं।
तेज बहाव में फंसी बस
यूपी में बिजनौर के मंडावली में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बस तेज बहाव में फंस गई बस में करीब 24 यात्री सवार हैं जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है उधर, राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है जोधपुर की एक गली में पानी के तेज बहाव में बाइक, स्कूटी सवार बह गए यहां 2 घंटे में 66.8 मिमी बारिश हुई मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है उज्जैन में शिप्रा और गंभीर नदियां उफना गई हैं शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में पानी भर गया।
84 लोग लापता
महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है, 84 लोग लापता हैं।दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया हिमाचल में भी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है ओडिशा के 15 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।
दोबारा यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पूरे पंजाब में दोबारा से यलो अलर्ट जारी कर दिया है दोपहर 1 बजे तक पटियाला, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, SBS नगर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला में अलर्ट जारी किया है। वहीं आज हिमाचल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं हरियाणा के 16 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।
इन राज्यों पर खतरा
अगले 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।