लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में पहाड़ों से आ रही तेज रफ्तार ठंडी हवाओं ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज कराई है ज्यादातर इलाकों में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण दिन में तो धूल के गुबार उड़ते दिखे, वहीं सुबह-शाम चलने वाली हवाओं ने ठंडक में वृद्धि की है मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा सोमवार को बिजनौर जिला सबसे ठंडा रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे अधिक तापमान लखीमपुर खीरी जिले में रिकॉर्ड किया गया, जहां पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों के तापमान
राजधानी में सोमवार सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को 6 डिग्री कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जोकि सोमवार को 6.5 डिग्री घटकर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है दिन में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को 25 से लेकर 35 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है बुधवार से तेज रफ्तार हवाओं पर लगाम लगेगी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि शुरू हो जाएगी।