Fri, 15 May 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: टाटा आईपीएल 2023: कृणाल पंड्या का हरफनमौला प्रदर्शन, लखनऊ ने सनराइजर्स को पांच विकेट से हराया

Share:
लखनऊ। कृणाल पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के मैच में पांच विकेट से हरा दिया। कृणाल ने पहले गेंदबाजी में शीर्षक्रम के तीन विकेट लिये और सनराजइर्स को आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया। जवाब में लखनऊ ने 24 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। कृणाल ने 23 गेंद में 34 रन बनाये और कप्तान केएल राहुल (35) के साथ तीसरे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की। कृणाल 13वें ओवर में आउट हुए जब लखनऊ को जीत के लिये सिर्फ 22 रन चाहिये थे। मेजबान टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाये। राहुल ने 31 गेंद की पारी में चार चौके लगाये जबकि कृणाल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। राहुल और रोमारियो शेफर्ड (0) लगातार दो गेंदों पर आउट हुए जिन्हें आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। सनराइजर्स के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में 13 रन दे डाले जिनमें पांच वाइड गेंदें थी। उन्होंने दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा (सात) का रिटर्न कैच लपका। राहुल और कृणाल ने अगली 38 गेंद तक सनराइजर्स को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी। इससे पहले गेंदबाजी में कृणाल ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने मयंक अग्रवाल (आठ), अनमोलप्रीत सिंह (31) और कप्तान एडेन मार्कराम (0) को आउट किया। आखिरी दो विकेट उन्होंने आठवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिये जिससे सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया। इस सत्र का अपना पहला मैच और सनराइजर्स के कप्तान के तौर पर भी पहला मैच खेल रहे मार्कराम पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। रवि बिश्नोई ने इसके बाद हैरी ब्रूक को आउट किया जिन्हें निकोलस पूरन ने स्टम्प आउट किया। इन शुरूआती झटकों से सनराइजर्स की टीम उबर नहीं सकी। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बाद में 23 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने इंपैक्ट खिलाड़ी आयुष बडोनी को 19वें ओवर में आउट किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने तीसरे ओवर में कृणाल को गेंद सौंपी जिसका फायदा भी हुआ। अग्रवाल ने तीसरे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को कैच थमाया। इसके पांच ओवर बाद उन्होंने अनमोलप्रीत को पगबाधा आउट किया। वहीं मार्कराम अगली गेंद पर पवेलियन लौटे। पावरप्ले के बाद स्कोर एक विकेट पर 43 रन था लेकिन दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया। राहुल त्रिपाठी ने 34 रन बनाये जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाये। वह 18वें ओवर में यश ठाकुर का शिकार हुए। अब्दुल समाद ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स को 120 के पार पहुंचाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें