Santosh Kumar Yadav / Sun, Jan 21, 2024 / Post views : 53
श्रीराम लला के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राम मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर की सुंदरता का वर्णन करना आसान नहीं है। गर्भगृह से लेकर पूरे राम मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। ये नजारा बेहद ही मनमोहक है।
राम मंदिर के ऊपरी हिस्से को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर की दीवारों पर आकर्षक मूर्तियां बनी हुई हैं, जो मंदिर को भव्य और अद्भुत बना रही हैं। मंदिर का प्रवेश द्वार अपना अलग ही आकर्षण बिखेर रहा है।
खूबसूरत फूल और लाइटों से सजे मंदिर ने बका मन मोह लिया है। मंदिर के पिलर्स पर शानदार नक्काशी की गई है, जो सबको मोह रही है।
राम मंदिर के उद्घाटन और प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को 2500 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।
गर्भगृह को सजाने के लिए कर्नाटक से फूल लाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता, थाईलैंड और अर्जेंटीना से भी खूबसूरत विदेशी फूल मंगाए गए हैं।
रविवार की शाम भगवान राम राजाधिराज के रूप में प्रवेश करेंगे। राम लला के दर्शन के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन