भगवान रामलला का बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर बन रहा है मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के लिए लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है और भगवान रामलला का गर्भ ग्रह का निर्माण कार्य चल रहा है भूतल के लिए पिलर डाले जाने के बाद छत को डाला जाना है। अब भगवान रामलला के गर्भगृह के चौखट के लिए डेहरी पूजन किया जाएगा डेहरी का पूजन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे कार्यदायी संस्था के कारीगरों के अनुरोध पर रामलला के मंदिर के डेहरी पूजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम जन्मभूमि परिसर पर पहुंचे हैं जहां पर भगवान के मंदिर की डेहरी पूजन में शामिल हुए हैं, बताते चलें कि भगवान रामलला का भव्य मंदिर दिसंबर 2023 से पहले बनकर तैयार हो जाना है जिसको लेकर कार्यदाई संस्था के इंजीनियर समय के अंदर काम हो इसलिए रात दिन युद्ध स्तर पर काम करवा रहे हैं मंदिर का स्वरूप आकार लेता नजर आने लगा है भगवान रामलला के मंदिर के लिए सिंह द्वार का निर्माण हो चुका है और अब भगवान रामलला के गर्भ ग्रह के चौखट यानी कि डेहरी का पूजन किया जा रहा है भगवान के डेहरी पूजन के बाद चौखट का निर्माण शुरू होगा और फिर पिलर के ऊपर भगवान रामलला के मंदिर के भूतल की छत रखी जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के डेहरी (दरवाजे के नीचे का सबसे निचला हिस्सा) का पूजन करेंगे।इसके बाद डेहरी के ऊपर पत्थर रखा जाएगा चंपत राय ने कहा कि हम डेहरी का पूजन करेंगे 2 दिन पहले ही कारीगरों ने कहा कि हमारा काम पूरा हो जाएगा डेहरी हम तब रखेंगे जब उसका पूजन होगा चंपत राय ने कहा,लोगों ने मुझसे आग्रह किया कि आप आइए इसलिए मुझे वहां जाना पड़ा।