बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। (Dharmendra) पिछले 11 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे, लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि रविवार (09 नवंबर) सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) से वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया था।
अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र
पिछले सप्ताह धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।(Dharmendra Passed Away) बताया गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी की शिकायत थी। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था ताकि संक्रमण या किसी अन्य जटिलता से बचा जा सके। पहले उनकी हालत स्थिर थी, डॉक्टरों की एक टीम लगातार मॉनिटर कर रही थी। आज यानी मंगलवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
धर्मेंद्र के जीवन के बारे जानिए
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म "दिल भी तेरा हम भी तेरे" से की थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें "शोले", "माँग भर दो सजना", "चुपके चुपके" और "यादों की बारात" शामिल हैं। धर्मेंद्र को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। वह सांसद भी रह चुके थे। धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं, जो दोनों ही अभिनेता हैं। उनकी बेटी ईशा देओल भी एक अभिनेत्री हैं।