रुदौली, अयोध्या। मेडिकल न होने व रिपोर्ट न दर्ज होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने क्षेत्राधिकारी से भेंट कर कार्यवाही की मांग की कोतवाली रुदौली के लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर रोजा गांव ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक से तहसील आ रहे अधिवक्ता एजाज अहमद को स्कॉर्पियो गाड़ी हुई जानलेवा टक्कर में मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज वकीलों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और तहसील परिसर से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता क्षेत्राधिकारी रुदौली के कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एजाज़ अहमद का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज न किए जाने पर आक्रोश जताया।
मालूम हो कि थाना मवई के ग्राम बीबीपुर निवासी अधिवक्ता एजाज अहमद तहसील रुदौली में वकालत करते हैं मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे बाइक से तहसील आ रहे एजाज अहमद की बाइक पर पीछे से अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें अधिवक्ता एजाज अहमद घायल हो गए। जानकारी मिलने पर तहसील के अन्य अधिवक्ता एजाज अहमद को लेकर तहसील आए और कुछ अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली रुदौली पहुंचे। कोतवाली रुदौली में अधिवक्ता एजाज अहमद ने मवई थाना क्षेत्र में हो रही एक प्लाटिंग की भूमि के विवाद में वकील होने की वजह से स्कॉर्पियो से जानलेवा टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।अधिवक्ता की तहरीर मिलने पर कोतवाल ने बिना साक्ष्य के नामजद मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।अधिवक्ता एजाज अहमद के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर बदलने को कहा और मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने मुकदमा दर्ज न होने की वजह से अधिवक्ता का चिकित्सीय परीक्षण नहीं किया।जिसकी जानकारी बुधवार को तहसील सभागार में बार सभागार में अधिवक्ता एजाज अहमद ने संघ के पदाधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एकजुट हो गए और अध्यक्ष हरि नारायण यादव महामंत्री संतोष पांडे कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के लिए कूच कर दिया।इस दौरान रास्ते में अधिवक्ता नारेबाजी करते रहे।क्षेत्राधिकारी कार्यालय रुदौली में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की।जहां पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली देवेंद्र सिंह ने मेडिकल कराने और मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया।क्षेत्राधिकारी ने कहा जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच को भी सीन क्रिएट करने के लिए बुलाया जाएगा। अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने कहा की मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकदमे की विवेचना में प्रभावी कार्यवाही न होने पर अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।इस दौरान चौधरी अजीमुद्दीन, विनोद लोधी, इन्द्रसेन मिश्रा, साहेब सरन वर्मा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।