सीतापुर जनपद की तहसील बिसवा क्षेत्र में तालाबों व ग्रामसभा की जमीनों को तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह की अगुवाई में अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
तहसील बिसवां के ग्राम कौरासा में विशेष निस्तारण दिवस पर तालाब पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर आज उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य के आदेश पर नायब तहसीलदार बिसवां अजय कुमार व थाना रामपुरकला की संयुक्त टीम द्वारा 03 ट्रेक्टर एक साथ चलवाकर 52 बीघे क्षेत्रफल वाला तालाब अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस अभियान में गाटा संख्या 648 तालाब स्थित ग्राम कौरासा- शंकर पुत्र पोखई, रामप्रसाद पुत्र होली कमलेश पुत्र अशर्फी, सोनू पुत्र बाबू आदि का अवैध कब्जा पाया गया। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने इस कार्यवाई में शामिल राजस्व कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की।