अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराध पर रोक लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना पूराकलन्दर अयोध्या के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/23 धारा 307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित विवाहिता महिला को जलाकर मारने का प्रयास करने के प्रकरण मे नामजद वाछित अभियुक्त मो0 तौसीफ पुत्र मो0 शरीफ उर्फ बुद्दू नि0 खानपुर मसौधा थाना पूराकनल्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 11.03.2023 को समय सुबह 07.16 बजे उ0नि0 मनोज कुमार प्रजापति मय हमराह पुलिस बल के द्वारा शिवदासपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुुई। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।