Santosh Kumar Yadav / Sun, Sep 24, 2023 / Post views : 102
चिकित्सक का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनका शव लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पैतृक गांव सखौली पहुंचा शव के घर पहुंचते ही रोना पीटना मच गया मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी विधायक सीताराम वर्मा ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह जघन्य अपराध है इसमें तत्काल पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए मृतक चिकित्सक घनश्याम तिवारी के भाई राधे कृष्णा तिवारी ने कहा कि जिस जमीन को लेकर उनकी हत्या की गई उस जमीन पर कब्जा दिलाया जाए परिवार को आर्थिक मदद तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई जाए और आरोपियों को तत्काल पुलिस गिरफ्तारी करे।
उधर इस हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज गुस्से में है ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष रमेश द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी डॉक्टर के पैतृक गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि जनपद में भू माफिया के हौसले बुलंद हैं उन्होंने कहा कि आरोपियों के घर योगी सरकार तत्काल बुलडोजर चलवाए अगर शासन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो पूरे जिले भर में ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा मौके पर एसडीम दीपक वर्मा, सीओ अब्दुस सलाम, कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता केएल द्विवेदी, युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, डॉ केपी सिंह, संजीव पांडे, जयशंकर त्रिपाठी, आनंद, विजय दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से पोस्ट डाली है, ‘यूपी में जंगलराज व्याप्त! भाजपा नेता के भतीजे ने डाक्टर को पीट पीटकर मार डाला! घटना पर दुख जताते हुए आगे भी सवाल किया है कि मुख्यमंत्री जी आरोपी की संपत्तियों पर कब चलेगा आपका बुलडोजर? पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय?‘ वहीं, समाजवादी पार्टी से लंभुआ के पूर्व विधायक रहे संतोष पांडेय, भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र समेत कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की निंदा की है नेताओं की पोस्ट पर सरकार के पक्ष और विपक्ष में खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गिरीश नारायण सिंह बब्बन का भतीजा अजय नारायण सिंह मुख्य आरोपी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चचेरा भाई भी है बावजूद इसके पार्टी के एक खेमे में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है लंभुआ से भाजपा के पूर्व विधायक रहे देवमणि द्विवेदी ने चिकित्सक हत्याकांड पर कुछ दिन पूर्व सीएम के सदन में दिए गए बयान, माफिया मिट्टी में मिलेंगे वाले बयान को दोहराया है। उन्होंने मीडिया में कहा है कि भू-माफिया मिट्टी में मिले हैं और आगे भी मिट्टी में मिलेंगे मृतक डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी से मिलकर उन्होंने ढाढस बंधाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया उसके बाद पूर्व विधायक ने एसपी सुलतानपुर से फोन पर वार्ता भी की वहीं, अस्पताल पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने भी अधिकारियों से वार्ता किया और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया भाजपा जिलाध्यक्ष से मृतक चिकित्सक के अच्छे संबंध थे।
उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले वे जिलाध्यक्ष के प्राइवेट अस्पताल में भी कार्यरत थे वहीं, भाजपा के लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा पीड़ित परिवार के पैतृक गांव सिखौली कला पहुंचे वहीं, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय भी मामले को लेकर गुस्से में है और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं।
वहीं बतादे कि मृतक चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी की बाइक जहां पर मिली उसी पुलिया को पुलिस घटनास्थल बता रही है जहां से लक्ष्मणपुर पुलिस चौकी और पयागीपुर पुलिस चौकी महज डेढ़ से दो सौ मीटर की दूरी पर हैं यदि समय से पुलिस पहुंच जाती तो डाक्टर की जान बच सकती थी सरेशाम-सरेराह हुई इस जघन्य आपराधिक वारदात की पुलिस को जानकारी ही नहीं हुई ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा हो रहा है जिला अस्पताल में चिकित्सक की मौत के बाद पुलिस को वारदात के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन